Trending Stories
recent

मुस्लिम होने की वजह से भारत बना रहा है निशाना | मे जिहाद का समर्थन नहीं करता है

भारत में आतंकी फंडिग के आरोपों का सामना कर रहा जाकिर नाइक ने कहा है कि वह जिहाद का समर्थन नहीं करता है और मुस्लिम होने की वजह से भारत की एजेंसियां उसे निशाना बना रही हैं। जाकिर नाइक ने भारत की शीर्ष जांच एजेंसियों में से एक एनआईए द्वारा इंटरपोल को भेजे गये उस निवेदन का भी विरोध किया है जिसमें एनआईए ने मांग की है कि जाकिर नाइक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी की जाए। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक जाकिर नाइक ने इंटरपोल को लिखे पत्र में कहा है कि भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जाता है। बता दें जाकिर नाइक पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी गतिविधियों के लिए लोगों को उकसाने का आरोप है। हाल में ही भारत ने जाकिर नाइक के पासपोर्ट को रद्द कर दिया है। और भारत से फरार नाइक की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

जाकिर नाइक ने दावा किया है कि उसके सभी भाषण शांतिपूर्ण हैं और इसमें कहीं भी जिहाद को बढ़ावा देने की बात नहीं कही गई है। इस बीच एनआईए ने इंटरपोल को बता दिया है कि भारत ने नाइक का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। खबरों के मुताबिक इंटरपोल ने भी सउदी अरब समेत अपने सभी सदस्य देशों को इस बात की जानकारी दे दी है। कयास लगाया जा रहा है कि जाकिर नाइक इस वक्त मलेशिया में रहता है।
जाकिर नाइक ने इंटरपोल को लिखे अपने पत्र में कहा है कि वो पिछले 25 सालों से इस्लाम पर तकरीरें देता रहा है। उसने दुनिया के कई देशों में भाषण दिये हैं। जाकिर नाइक का दावा है कि हर देश में उसका स्वागत किया गया और उसे सम्मान मिला। जाकिर का आरोप है कि उसके एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को बैन कर और उसे इस्लाम पर भाषण देने से रोक कर उसकी अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन किया जा रहा है। जाकिर नाइक ने भारत की जेलों की ‘खस्ता हालत’ और यहां पर कथित तौर पर होने वाले मानवाधिकार उल्लंघन के मामले का भी जिक्र अपने पत्र में किया है। जाकिर नाइक का कहना है कि अगर रेड कॉर्नर नोटिस की वजह से उसे किसी विदेशी एजेंसी गिरफ्तार कर लेती है और फिर उसका भारत प्रत्यर्पण कर दिया जाता है तो उसपर भारतीय जेलों के अंदर अत्याचार भी हो सकता है। इस बीच एनआईए को ये भी पता चला है कि जाकिर नाइक ने जापान में भी 4 मार्च 2016 को इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की एक शाखा खोल ली है।

Unknown

Unknown

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.